11 जनवरी तक इन राज्यों में नहीं थमेगी बारिश, छाया रहेगा घना कोहरा; IMD की चेतावनी

Share this

नई दिल्ली: उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 11 जनवरी तक भारत के कुछ राज्यों में बारिश होती रहेगी. बारिश के अलावा घना कोहरा भी लोगों की मुश्किल को बढ़ाएगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में बारिश का कहर जारी रहेगा. आज (रविवार को) पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी. हालांकि इसके बाद बारिश का असर कम हो जाएगा. वहीं मध्य प्रदेश, विदर्भ , पूर्वी भारत और छत्तीसगढ़ में 11 जनवरी तक बारिश जारी रहेगी.

गौरतलब है कि बारिश के साथ लोगों को घने कोहरे का सामना भी करना पड़ेगा. अगले 24 घंटे उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कोहरा छाया रहेगा.

Share this

You may have missed