Railway Repair Work: 14 दिन बंद रहेगा अंडरब्रिज, रेलवे ने जारी किया अलर्ट

Share this

बिलासपुर। SECR Bilaspur Division, बिलासपुर मंडल के यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के लिए अहम सूचना है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत जयरामनगर स्टेशन और लटिया केबिन के बीच स्थित जुठही अंडरब्रिज (एलएचएस नंबर–356) पर आगामी 14 दिनों तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

मरम्मत कार्य के चलते लिया गया फैसला

SECR Bilaspur Division, रेलवे प्रशासन द्वारा बताया गया है कि किमी 696/17-19 पर स्थित इस अंडरब्रिज पर सड़क और हाइटगेज की आवश्यक मरम्मत की जानी है। इसी कारण 13 जनवरी 2026 की सुबह 8 बजे से 26 जनवरी 2026 की सुबह 8 बजे तक इस मार्ग को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान नहीं चलेगा कोई भी सड़क यातायात

Juthhi Underbridge Closed, निर्धारित अवधि के दौरान जुठही अंडरब्रिज से होकर किसी भी प्रकार का वाहन आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

ये रहेंगे वैकल्पिक रास्ते

रेलवे प्रशासन के अनुसार, आमजन इस अवधि में निम्न मार्गों का उपयोग कर सकते हैं—

Jairamnagar Latiya Under Bridge, पाराघाट अंडरब्रिज (एसएचएस-359)

समपार संख्या 360 (जयरामनगर रेलवे फाटक)

इन मार्गों से होकर यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।

लोगों से सहयोग की अपील

Jairamnagar Latiya Under Bridge, रेलवे ने नागरिकों से मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करने और यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Share this

You may have missed