Protest News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर “बीजेपी एजेंट” बयान से भड़का आक्रोश, युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

Share this

जांजगीर–चांपा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को लेकर दिए गए “बीजेपी एजेंट” बयान से जिले में सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जांजगीर के कचहरी चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. बाबा का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान

“भूपेश बघेल मुर्दाबाद”

“टी.एस. बाबा मुर्दाबाद”

जैसे नारे भी लगाए गए, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कचहरी चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, रवि पाण्डेय, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, पंकज अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश ठाकुर, राहुल सेन, जितेंद्र देवांगन, दिग्विजय सिंह, अनिल शर्मा, विवेक शर्मा, नवीन सोनी, गिरीश मोदी, आशुतोष सोनी, पुष्पेंद्र सिंह, विवेक सिंह, संदीप साहू, सोनू यादव, कालू सेन, हेमंत पैगवार, श्रीमती रजनी, प्रियांश चंदेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

 

Share this

You may have missed