बड़ा हादसा: प्राइवेट विमान हुआ क्रैश, मची अफरा-तफरी…NV News
Share this
NV News– छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक प्राइवेट विमान के क्रैश होने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और जिला प्रशासन की टीम फौरन मौके पर पहुंची। विमान के क्रैश होने के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह विमान तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से अनियंत्रित होकर जमीन पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना के बाद विमान में आग नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, विमान के पायलट और उसमें सवार लोगों की स्थिति की पुष्टि की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और स्थानीय पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर रही है ताकि सुरक्षा बनी रहे।
इस हादसे के बाद तकनीकी विशेषज्ञ और विमानन विभाग के अधिकारी भी जांच के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। विमान के क्रैश होने के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी। लोग घटनास्थल की तस्वीरें साझा कर रहे हैं और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
