CG NEWS-गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत,हत्या की आशंका-NV NEWS

Share this

NV NEWS-बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पांच माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके गले में चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस इस केस की जांच कर रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी के ग्राम भगवान पाली निवासी रामनेही राय ड्राइवर है। उसकी शादी करीब साल भर पहले खैरा डगनिया निवासी संध्या राय से हुई थी। शादी के बाद दोनों ठीक-ठाक रहे थे और संध्या पांच माह से गर्भवती थी।

शुक्रवार की सुबह परिजनों ने देखा कि महिला बदहवाश पड़ी है, तब उन्होंने संजीवनी 108 को कॉल किया। लेकिन, जब तक एंबुलेंस पहुंचीं, महिला की मौत हो गई थी। नवविवाहिता महिला की मौत की जानकारी मिलने पर संजीवनी 108 के स्टाफ ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम गांव पहुंच गई और शव का परीक्षण किया। जांच के दौरान महिला के गले में चोट के निशान मिले, जिसे देखकर उन्हें मामला संदिग्ध लगा। तब उन्होंने मस्तूरी थाना प्रभारी और प्रशिक्षु डीएसपी नुपुर उपाध्याय को महिला की संदिग्ध मौत की जानकारी दी।

Share this

You may have missed