Political News: कांग्रेस का बड़ा एक्शन: झीरम जांच पर बयानबाजी भारी, प्रवक्ता पद से हटाए गए
Share this
NV News Raipur: Political News। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन को लेकर अपने ही प्रवक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई झीरम घाटी हत्याकांड की जांच को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद की गई है।
झीरम घाटी(Jhiram Valley Bastar)
दरअसल, विकास तिवारी ने झीरम घाटी जांच आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित भाजपा नेताओं के नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। पार्टी नेतृत्व ने इसे पार्टी लाइन के खिलाफ और अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है।
State Congress President Deepak Baij
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह कार्रवाई पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू द्वारा की गई। कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि झीरम घाटी की घटना भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई थी और इसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार पर ही बनती है।
The Congress party is united on the Jeeram Valley incident
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि झीरम घाटी मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर संघर्ष कर रही है और पीड़ित परिवारों के साथ-साथ प्रदेश की जनता सच्चाई जानना चाहती है। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता द्वारा अपने ही नेताओं के नाम को जोड़कर मीडिया में बयान देना अनुशासनहीनता है।
कांग्रेस ने विकास तिवारी (vikash tiwari) को तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने उनसे 03 दिवस के भीतर लिखित जवाब और स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है।
इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस के अंदर अनुशासन को लेकर सख्त संदेश माना जा रहा है।

