Political News: राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात, नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ राज्यहित पर चर्चा

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल रमेन डेका ने भी मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास के लिए शुभेच्छाएं प्रकट कीं।

 

इसी क्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान, छत्तीसगढ़ रायपुर को चार ई-रिक्शे प्रदान किए। लोकभवन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान किए गए ई-रिक्शों की चाबी वाहन चालकों को सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

 

राज्यपाल ने कहा कि इन ई-रिक्शों का उपयोग विभिन्न सरस्वती शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों एवं संस्थान से जुड़े कार्यों के लिए किया जाएगा, जिससे आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा संस्थान के पदाधिकारी एवं डॉ. पूर्णेन्द्रु सक्सेना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Share this

You may have missed