Political News: सीएम साय से केंद्रीय पर्यटन मंत्री की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास पर हुई अहम चर्चा

Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राजकीय गमछा, बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक एवं बेल मेटल से निर्मित स्मृति-चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से अवगत कराया।

बैठक के दौरान राज्य में पर्यटन की संभावनाओं, आदिवासी अंचलों की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण तथा केंद्र एवं राज्य के समन्वय से पर्यटन अधोसंरचना के विकास पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Share this

You may have missed