Political Leaders Arrested: आगजनी और तोड़फोड़ मामले में बड़े चेहरे पर कार्रवाई, क्रांति सेना प्रमुख सहित 2 गिरफ्तार

Share this

बलौदाबाजार। Political Leaders Arrested, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की बड़ी घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सह सचिव दिनेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों को रायपुर से हिरासत में लिया गया।

सिटी कोतवाली थाने में दर्ज है मामला

Balodabazar violence, पुलिस के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 378/2024 के तहत दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। यह मामला बलौदाबाजार में हुई तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना से जुड़ा हुआ है।

अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच

Balodabazar violence, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की भूमिका केवल इसी मामले तक सीमित नहीं हो सकती है। बलौदाबाजार में दर्ज अन्य तोड़फोड़ और आगजनी के मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

अब तक 198 आरोपियों की गिरफ्तारी

Balodabazar violence, इस प्रकरण में पुलिस अब तक कुल 198 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

Balodabazar violence, 1. अजय यादव – पिता रामकुमार, उम्र 51 वर्ष, निवासी धरम नगर पचपेड़ी नाका, रायपुर जिला रायपुर

2. दिनेश कुमार वर्मा उर्फ मंडल – पिता चैतराम, उम्र 51 वर्ष, निवासी दुबे कॉलोनी, रायपुर जिला रायपुर

Share this

You may have missed