Political Action: गौमाता की मौत को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: महापौर समेत निगम अफसरों पर FIR दर्ज करने की मांग…NV News

Share this

NV News रायपुर, 13 अगस्त 2026 : रायपुर नगर निगम अंतर्गत आने वाले फुंडहर गौठान से निकलकर दुर्घटना का शिकार हुईं गौमाताओं की मौत के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। इस गंभीर घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम रायपुर और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तेलीबांधा थाने के सामने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और घटना के लिए नगर निगम प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन की घोर अनदेखी और अव्यवस्था के कारण फुंडहर गौठान से निकलकर चार गौमाताएं मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में दो गौमाताओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज पंडरी स्थित पशु चिकित्सालय में जारी है। कांग्रेसियों का कहना है कि गौठानों की देखरेख और मवेशियों की सुरक्षा के लिए तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, संबंधित जोन के अध्यक्ष सचिन मेघानी तथा जोन कमिश्नर शर्मा के खिलाफ आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों पर त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।

Share this

You may have missed