पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

Share this

N.V.news रायपुर आरंग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नेशनल हाइवे-53 में निसदा-पारागांव मोड़ पर बिना नंबर की मारुति ओमनी वाहन में 288 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई शराब आरंग के शराब कोचिया संतोष यादव की बताई जा रही है, जिसे दो दिन पहले आरंग पुलिस ने 47 पौवा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाइवे-53 में निसदा-पारागांव मोड़ पर नाकेबंदी कर महासमुंद की ओर से आने वाले वाहनों की तलाशी ली. इसी दौरान बिना नंबर के ओमनी वाहन को रोककर तलाशी ली गई. इस दौरान वाहन में 288 नग अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. वाहन में आरंग निवासी लालकुमार देवांगन, भैसमुड़ी निवासी बिनेश कोसले,जोरा निवासी चंद्रशेखर यादव सवार थे. पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत कार्यवाई कर रायपुर न्यायालय में पेश कर दिया है

Share this

You may have missed