जुआरियों को लाखों रुपए के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this

N.V news रायपुर। राजधानी के आज़ाद चौक थाना इलाके से पुलिस ने लाखों के जुआ फड़ पर छापा मारा है और 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि होटल राधे इन राठौर चौक में कुछ ताशपत्ती में जुआ खेल रहे है। जिस पर आजाद चौक थाना रायपुर के सउनि अनिल कुमार साहू, आरक्षक योगेश शर्मा , किशोर सिंह राजपूत, अभिषेक पाण्डेय, द्वारका यादव, शोभाराम महिलांगे, रामनारायण, निरधर कुंजाम, भूपेन्द्र सिन्हा, शेख आदिल के साथ रेड कार्यवाही कर आरोपियो को जुआ खेलते पकडा। उनसे कब्जे से नगदी 04 लाख रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

Share this

You may have missed