PMAY-G review meeting: PMAY-G और PMJANMAN के लंबित आवासों पर सख्ती, जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा बैठक

Share this

जशपुर। PMAY-G review meeting, जिला पंचायत सभा कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) एवं PMJANMAN के तहत आवास निर्माण की प्रगति को तेज करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने की।

PMJANMAN housing scheme, बैठक में सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, जिला पंचायत PMAY-G के अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, संबंधित पंचायतों के तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।

PMAY-G Jashpur, जिला पंचायत सीईओ ने आवास पूर्णता में सर्वाधिक लंबित पंचायतों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम पंचायत भीतघरा, घट मुंडा एवं सिंगी बहार के सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

PMAY-G Jashpur, सीईओ अभिषेक कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र हितग्राहियों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही, निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Share this

You may have missed