PM Modi Gujarat Visit: आस्था, विकास और विदेश नीति का संगम: गुजरात में पीएम मोदी का तीन दिवसीय मेगा दौरा

Share this

गुजरात। PM Modi Gujarat Visit, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 जनवरी से 12 जनवरी तक तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सोमनाथ, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर में धार्मिक, विकासात्मक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

सोमनाथ में पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक कार्यक्रम

Somnath Temple PM Modi, प्रधानमंत्री आज शाम सोमनाथ पहुंचेंगे। यहां वे सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद रात करीब 8 बजे प्रधानमंत्री ओंकार मंत्र जाप में भाग लेंगे। सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित भव्य ड्रोन शो भी वे देखेंगे।

शौर्य यात्रा में होंगे शामिल, योद्धाओं को देंगे श्रद्धांजलि

Somnath Temple PM Modi, 11 जनवरी को सुबह करीब 9:45 बजे प्रधानमंत्री शौर्य यात्रा में भाग लेंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली जाती है।

इसके बाद सुबह 10:15 बजे वे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में जनसभा

Somnath Temple PM Modi, सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस

Vibrant Gujarat 2026, इसके बाद प्रधानमंत्री राजकोट पहुंचेंगे, जहां कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

दोपहर 1:30 बजे व्यापार शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जबकि दोपहर 2 बजे मारवाड़ी विश्वविद्यालय में सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

पश्चिमी गुजरात में निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

Vibrant Gujarat 2026, वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस 11 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। सम्मेलन का उद्देश्य पश्चिमी गुजरात में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देना है।

सम्मेलन के प्रमुख क्षेत्र सिरेमिक, इंजीनियरिंग, पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स, मत्स्यपालन, पेट्रोकेमिकल्स, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, ग्रीन एनर्जी, स्टार्ट-अप, एमएसएमई, पर्यटन और संस्कृति होंगे।

जापान, दक्षिण कोरिया, रवांडा और यूक्रेन इस सम्मेलन के भागीदार देश हैं।

अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन

Ahmedabad Metro Phase 2, राजकोट से प्रधानमंत्री अहमदाबाद जाएंगे। शाम करीब 5:15 बजे वे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के सेक्टर-10A से महात्मा मंदिर तक के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे।

भारत दौरे पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़

Vibrant Gujarat 2026, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ 12 और 13 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

साबरमती आश्रम से द्विपक्षीय वार्ता तक

Vibrant Gujarat 2026,12 जनवरी को प्रधानमंत्री अहमदाबाद में जर्मन चांसलर से मुलाकात करेंगे।

सुबह 9:30 बजे दोनों नेता साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

सुबह 11:15 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भारत-जर्मनी द्विपक्षीय वार्ताएं होंगी, जिसमें रणनीतिक साझेदारी की 25 वर्षों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

Share this

You may have missed