Plane crash: लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट हादसे का शिकार, पति-पत्नी और बच्चों समेत 6 की मौत, खेल जगत में शोक

Share this

नई दिल्ली: अमेरिका में एक दर्दनाक विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां लैंडिंग के समय एक निजी बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयावह हादसे में विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य में स्थित स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर हुई। सेसना 550 सिटेशन II श्रेणी का यह विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से रनवे के पास क्रैश हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस विमान में पूर्व NASCAR रेसिंग ड्राइवर ग्रेग बिफल अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। इस घटना से खेल जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है और कई दिग्गजों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ ही समय बाद विमान वापस एयरपोर्ट की ओर लौटा था, जिससे उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

Share this

You may have missed