पाप’ का ठिकाना: किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, एमपी की युवतियों के साथ 3 युवक गिरफ्तार…NV News

Share this

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए किराए के मकान में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। पकड़ी गई युवतियां मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की रहने वाली बताई जा रही हैं, जिन्हें खास तौर पर देह व्यापार के लिए यहां बुलाया गया था।

नंदा हॉस्पिटल गली में पुलिस की दबिश

पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदा हॉस्पिटल गली के पास का है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शिकायत की थी कि एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और देर रात तक अनजान लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मकान पर छापा मारा।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

पुलिस ने मौके से धमतरी निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है:

सुशील गिलहरे (38 वर्ष) – निवासी साल्हेवार पारा, धमतरी।

खुमान साहू (40 वर्ष) – निवासी कर्मा चौक, धमतरी।

लोचन देवांगन (32 वर्ष) – निवासी रामपुर वार्ड, धमतरी।

बैतूल (MP) से बुलाई गई थीं युवतियां

जांच में खुलासा हुआ है कि रैकेट के संचालक ग्राहकों की मांग पर दूसरे राज्यों से लड़कियां बुलाते थे। इस बार पकड़ी गई दोनों युवतियां बैतूल (मध्यप्रदेश) की रहने वाली हैं। पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है, जो इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने थाने पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share this

You may have missed