रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल; रॉड और हॉकी स्टिक से हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार….NV News

Share this

NV News दुर्ग-भिलाई न्यूज़: दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी को हटाने जैसी मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक, ईंट-पत्थरों और लात-घूंसों से जमकर खूनी मारपीट हुई।

इस हिंसक घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से एक युवक के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरी खूनी झड़प का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो और पीड़ितों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Share this

You may have missed