पेट्रोल ₹10 सस्ता, डीजल पर एक्साइज खत्म: केंद्र के बड़े फैसले का CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत…NV News
Share this
NV News – Raipur। केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त करने और पेट्रोल की कीमत में ₹10 प्रति लीटर की कटौती करने का बड़ा फैसला लिया है। इस निर्णय के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर मात्र ₹3 प्रति लीटर कर दी गई है, जिससे देशभर में ईंधन की कीमतों में सीधा असर देखने को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देश के करीब 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत मिलेगी और इसका लाभ किसानों, श्रमिकों और मध्यम वर्ग सहित हर वर्ग तक पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच भी केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ न डालना उसकी संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार लगातार जनहित को प्राथमिकता देते हुए ऐसे फैसले ले रही है, जो सीधे जनता के जीवन को प्रभावित करते हैं।
