Paper Leak Shock: CG Board 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर देंगे एग्जाम ढाई लाख छात्र…NV News
Share this
रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई है, जिससे प्रदेशभर के छात्रों में हड़कंप मच गया है। यह परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब ढाई लाख छात्र शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर पहले ही वायरल हो गया था। जांच में पेपर और असली प्रश्नपत्र में समानता मिलने के बाद बोर्ड ने परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गोपनीयता भंग होने के कारण इसे “अमान्य” घोषित किया गया है और नई तारीख तय की गई है।
अब हिंदी विषय की पुनर्परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी छात्रों को उसी केंद्र पर परीक्षा देनी होगी, जहां पहले परीक्षा निर्धारित थी।
इस घटना के बाद पुलिस में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
