22 सितंबर को दिशा लॉ कॉलेज में ‘शुभ आरंभ’ अ डे फॉर टीचर्स एंड फ्रेशर्स’ का आयोजन

Share this

N.V. न्यूज़ रायपुर: Disha law college celebrate teachers and frasher party: शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नवीन एडमिशन विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह (फ्रेशर पार्टी) 22 सितंबर को ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। वेलकम पार्टी के अलावा शिक्षक दिवस को भी सेलिब्रेट किया जायेगा। इस बार दिशा लॉ कॉलेज अपनी फ्रेशर पार्टी चंदखुरी में आयोजित करेगी। बीएएलएलबी और एलएलबी में प्रवेश लिए नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह पहली बार होगा जब दिशा लॉ कॉलेज के लॉ डिपार्टमेंट में प्रवेश लिए विद्यार्थियों के लिए सेपरेट फ्रेशर पार्टी ऑर्गेनाइज करेगा। इससे पहले सभी डिपार्टमेंट एक साथ यह सेरिमनी इवेंट ऑर्गेनाइज करता था। इसलिए इसे ‘शुभ आरंभ’ अ डे फॉर टीचर्स एंड फ्रेशर्स’ का नाम दिया गया है।

पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी रायपुर के रजिस्ट्रार डॉ. शैलेंद्र पटेल और डॉ. राजीव चौधरी HOD स्कूल ऑफ स्टडीज इन लॉ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दिशा लॉ कॉलेज के प्रधान प्राचार्य अमित श्रीवासन ने जानकारी देते हुए कहा कि, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लिए नए विद्यार्थियों के स्वागत सम्मान के साथ-साथ शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। फ्रेशर पार्टी के अलावा सभी शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। इस बीच विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रस्तुति भी दिया जाएगा। यह कार्यक्रम विभाग के समस्त प्राध्यापकों के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Share this

You may have missed