SIR में तकनीकी दिक्कत पर अब सीधे करें शिकायत, सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी
Share this
रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को होने वाली तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन रायपुर ने बड़ी पहल की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले की प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि नागरिक अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन या किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से जुड़ी शिकायतों पर हेल्पलाइन के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य SIR प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, सरल और पारदर्शी बनाना है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान यदि किसी भी प्रकार की परेशानी सामने आती है, तो वे बिना किसी संकोच के संबंधित विधानसभा के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त करें।
विधानसभा-वार हेल्पलाइन नंबर
पश्चिम विधानसभा – 9977222564
दक्षिण विधानसभा – 9977222574
उत्तर विधानसभा – 9977222584
ग्रामीण विधानसभा – 9977222594
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने कहा है कि SIR प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ी हुई है। ऐसे में मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय रहते हेल्पलाइन के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करें।
