CG NEWS-अब यात्री नया रायपुर से भी उठा सकते है रेल सुविधा का आनंद,बहुत जल्द प्रारंभ की जायेगी रेलवे सुविधायें…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-रायपुर – देश में रेलवे कनेक्टिविटी का विस्तार लगातार हो रहा है इसी क्रम में नवा रायपुर में मंगलवार को ट्रेन चलाई गई। इस ट्रायल का अब वीडियो सामने आया है। मंदिरहसौद से नवा रायपुर केंद्री के बीच ये ट्रायल हुआ। यहां नया रेलवे ट्रैक तैयार हो गया।  ट्रेन करीब 120 की स्पीड से पटरी पर दौड़ी। करीब 20 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर स्पीड ट्रायल सफल रहा। अब नवा रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन और विशाखापट्‌टनम रूट से रेलमार्ग से सीधे जुड़ गया है। विशाखापट्‌टम से आने वाली ट्रेनों को मंदिरहसौद से डायवर्ट कर नवा रायपुर लाया जा सकेगा।

Share this

You may have missed