बिहार में फिर नीतीश कुमार की सत्ता वापसी: 10वीं बार मुख्यमंत्री बने, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद

Share this

पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और राजग के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नीतीश कुमार के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पद की शपथ ली। इसके बाद कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। नए मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नेताओं में प्रेम कुमार, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, संजय टाइगर, नारायण शाह, रामा निषाद, नितिन नवीन, सुरेंद्र लखेंद्र पासवान और अरुण शंकर प्रसाद शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष होंगे, जबकि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और राज्य की राजनीति में इस बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है।

Share this

You may have missed