छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस में नई नियुक्तियां, आत्मा सिंह और इंद्रजीत कुर्रे को मिली अहम जिम्मेदारी
Share this
NV news रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्ति आदेश अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Sukhpal Singh Khaira एवं राष्ट्रीय प्रभारी Akhilesh Shukla की सहमति से जारी किया गया। साथ ही प्रभारी महासचिव Sachin Pilot, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Deepak Baij तथा नेता प्रतिपक्ष Charandas Mahant की अनुशंसा से यह निर्णय लिया गया।
जारी नियुक्ति आदेश में कई पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में आत्मा सिंह को प्रदेश महासचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई है, जबकि इंद्रजीत कुर्रे को भी प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रामसलाल कौशिक और धुपत चौहान को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
वहीं प्रदेश सचिव पद पर तुषार पांडेय (लक्की) और नारायण सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए किसानों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाएंगे
