National Youth Day: मुख्यमंत्री साय ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन, युवाओं को बताया राष्ट्र की शक्ति
Share this
रायपुर। National Youth Day, राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा, ऊर्जा और आत्मविश्वास का सबसे मजबूत आधार हैं।
CM Sai statement on youth, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह आत्मविश्वास दिया कि वे स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं। उनके विचारों में सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम को जीवन का मूल उद्देश्य बताया गया है। आज जब देश अमृतकाल की ओर बढ़ रहा है, ऐसे समय में विवेकानंद जी की शिक्षाएँ युवाओं को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित के प्रति सजग नागरिक बनने की दिशा दिखाती हैं।
CM Sai statement on youth, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद का जीवन रायपुर से भी जुड़ा रहा है। यहां बिताया गया उनका समय प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना और वैचारिक परंपरा को एक विशेष पहचान देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वामी विवेकानंद के विचार आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे और युवा उनके आदर्शों को अपनाकर समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
