Municipal Corporation action: 50 साल पुराने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Share this
बिलासपुर। Municipal Corporation action, एसईसीएल की इंदिरा विहार कॉलोनी के समीप स्थित नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 50 साल से कब्जा कर रह रहे लोगों की झोपड़ियों और मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
लगातार शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
Bilaspur encroachment removal, नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, उक्त जमीन पर अवैध रूप से बसावट हो चुकी थी और यहां अनैतिक गतिविधियों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। क्षेत्र में गुंडागर्दी, मारपीट और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से चौबे कॉलोनी समेत आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
महिलाओं ने किया विरोध, समझाइश के बाद मानी बात
Bilaspur encroachment removal, सुबह जब नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ बस्ती पहुंचा और स्पीकर के जरिए मकान खाली करने की मुनादी की गई, तो बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं और हंगामा शुरू हो गया। निगम की महिला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाइश दी और एक घंटे की मोहलत दी गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जो लोग स्वेच्छा से मकान खाली करेंगे, उनका सामान नगर निगम अपने संसाधनों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों तक पहुंचाएगा।
सख्ती के बाद खाली हुए मकान, चला बुलडोजर
Bulldozer action CG, मोहलत के बाद भी कुछ लोगों द्वारा विरोध जारी रखा गया, लेकिन जब प्रशासन ने सख्ती दिखाई और पुलिस ने दबाव बनाया, तब लोग मकान खाली करने पर राजी हुए। जैसे ही सामान बाहर निकाला गया, नगर निगम का बुलडोजर चल पड़ा और एक-एक कर अवैध मकानों को ढहा दिया गया।
पीएम आवास योजना के तहत किया गया पुनर्वास
Bulldozer action CG, नगर निगम ने मानवीय पहल करते हुए प्रभावित गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों में शिफ्ट करने की व्यवस्था की। निगम अधिकारियों ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि किसी को बेघर न होना पड़े।
बसोड़ समुदाय के कब्जे में थी जमीन
Bulldozer action CG, जानकारी के अनुसार, बेशकीमती सरकारी जमीन पर बसोड़ समुदाय के लोगों ने झोपड़ियां बनाकर कब्जा कर लिया था। पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां से अवैध और अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा था।
