मुंगेली News: विधायक और कलेक्टर ने आश्रम में बालिकाओं के साथ किया भोजन..NV News

Share this

NV News: मुंगेली के ग्राम खेढ़ा में नव निर्मित आदिवासी कन्या आश्रम में आज न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंगेली विधायक  पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां अध्ययनरत बालिकाओं के साथ बैठकर भोजन किया। भोजन में पुरी, सब्जी, चावल, दाल, चावल सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। विधायक  मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए न्योता भोजन की अवधारणा रखी गई। इस योजना के अंतर्गत जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, राष्ट्रीय पर्व, त्यौहार आदि के अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया जा सकता है। इसी के तहत आज आदिवासी कन्या आश्रम में न्योता भोज का आयोजन किया गया है, जो सराहनीय है।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों का पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता की भावना विकसित करना है। नव निर्मित आश्रम में इस तरह के आयोजन से बच्चे काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी सोनवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक  गिरीश शुक्ला, मुंगेली एसडीएम  प्रवीण तिवारी, आदिवासी विकास विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त  अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this

You may have missed