मुंगेली :जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने किया मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को रवाना

Share this

N.V. न्यूज़ मुंगेली : महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष  लेखनी सोनू चंद्राकर ने कल 22 नवंबर को जिला कलेक्टोरेट परिसर से विभिन्न ग्रामों के लिए मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ महिलाओं तथा बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा के संबंध में प्रचार-प्रसार करेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  वशी उल्लाह खान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  सुरेश कुमार सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 

Share this

You may have missed