मुंगेली ब्रेकिंग:आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद पर किया गया गड़बड़ घोटाला,जनपद सदस्यों ने की कलेक्टर से शिकायत 

Share this

N.V. न्यूज़ मुंगेली: लोरमी क्षेत्र के महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना 2 में भर्ती प्रक्रिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद पर किया गया गड़बड़ घोटाला जनपद सदस्यों ने की कलेक्टर से शिकायत

मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना 2 में आंगनबाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता की नियुक्ति प्रक्रिया की जा रही हैं भर्ती प्रक्रिया के बीच में ही जिसमे विभाग द्वारा हड़बड़ाहट में सूची जारी किया गया है जिसमे जनपद सदस्यों व महिला एवं बाल विकास विभाग के सभापति के द्वारा भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के सम्बंध में आरोप लगाया गया है व विभिन्न तर्क देकर जाँच की मांग की गई है व भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की गई है, बता दें कि जो सूची जारी की गई है उसमें जनपद सीईओ लोरमी का हस्ताक्षर ही नहीं है इससे यह प्रतीत होता है कि कहि न कही गड़बड़ी व हड़बड़ाहट में सूची जारी किया गया है अब देखने वाली बात यह है कि जिलाधीश महोदय इस शिकायत पत्र पर क्या निर्णय लेते है।

Share this

You may have missed