शहीद टंकेश्वर प्रसाद कश्यप का ‘गॉड ऑफ ऑनर’ के साथ अंतिम विदाई – NV न्यूज़

Share this

NV न्यूज़, अमोरा। आर्मी में NK रैंक पर पदस्थ टंकेश्वर प्रसाद कश्यप आज शहीद हो गए। 17 वर्षों से ज्यादा देश की सेवा करने के बाद अमोरा की धरा में जन्में टंकेश्वर आज पंचतत्व में विलीन हो गए। टंकेश्वर आर्मी में NK रैंक यानी (नायक) के पोस्ट पर बटालियन- 827 TPT ASC PL मैं पोस्टिंग थे।

टंकेश्वर कश्यप का पोस्टिंग जयपुर में कुछ समय पहले कि हुआ था। इससे पहले वे मथुरा में पोस्टिंग थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद उन्हें दिल्ली के RR हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। 20 दिन से ज्यादा इलाज चलने के बाद आज वे जिंदगी से जंग हार गए।

टंकेश्वर प्रसाद कश्यप का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम अमोरा में आर्मी होमेज के साथ किया गया। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में आर्मी अफसर के साथ- साथ आसपास के रिटायर रिटायर्ड सैनीक भी उपस्थित रहे। अंतिम यात्रा में अमोरा सहित आस-पास गांव के लोग भी पहुंचे थे जिस कारण वहां लोगों का सैलाब दिखाई दे रहा था।

 

17 साल से ज्यादा की सर्विस में उन्होंने देश के अलग-अलग जगहों में रहकर देश की सेवा किया। उनके तीन बच्चे हैं। बेटे द्वारा पिता का दाह संस्कार क्रिया को संपन्न कराया गया। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार समेत गांव के लोग भी स्तब्ध है।

NV न्यूज़ ने शहीद के छोटे भाई बजरंग कश्यप से बातचीत किया, उन्होंने बताया कि…हमें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि भैया अब हमारे बीच नहीं रहे, घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। लेकिन हमें अपने शहीद भाई पर गर्व है की वह अपनी जान देश की सेवा करते हुए गंवाया।

Share this

You may have missed