CG BREAKING-नक्सलियों ने कर दी बीजेपी नेता की हत्या…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-बीजापुर। नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है. माओवादियों ने भाजपा नेता पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

बता दें कि, निलकंठ कक्केम 15 सालों से उसूर के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.जिन पर नक्सलियों ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, लाल आतंक ने मृतक के परिवार के सामने वारदात को अंजाम दिया था. इलाके में दहशत का माहौल है. आवापल्ली थाना क्षेत्र के पेंकरम गांव का मामला है. हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Share this

You may have missed