अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने लगातार तीसरे दिन 106 क्विंटल धान किया जब्त, अब तक 41 प्रकरण दर्ज

Share this

जांजगीर। तहसील बलौदा क्षेत्र में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ संयुक्त टीम की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को टीम ने जांच के दौरान 106 क्विंटल अवैध रूप से रखा गया धान जब्त किया।

 

राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नवापारा (ख) और खिसोरा में स्थित तीन दुकानों पर छापेमारी की।

 

बद्री किराना दुकान, नवापारा (ख) से 40 क्विंटल

 

अजय किराना स्टोर, खिसोरा से 42 क्विंटल

 

सुनील किराना स्टोर, खिसोरा से 24 क्विंटल धान जब्त किया गया।

 

 

टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर धान को कब्जे में लिया और सभी दुकानदारों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

41 मामलों में कार्रवाई, 1,795 क्विंटल धान जब्त

 

जिले में अवैध परिवहन और अनियमितताओं पर अब तक 41 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल 1,795 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है।

 

धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था सुचारू

 

जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी कड़ाई से निगरानी के साथ जारी है।

अब तक—

 

30,679.20 मीट्रिक टन धान की खरीदी

 

7,448 किसान धान बेच चुके

 

9,649 टोकन जारी

 

8,663 गेट पास जारी किए जा चुके हैं।

 

प्रशासन का कहना है कि धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this

You may have missed