Mahtari Vandan Yojana 23rd installment: लाखों महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
Share this
रायपुर। Mahtari Vandan Yojana 23rd installment, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना की 23वीं किस्त की राशि पात्र महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। यह वर्ष 2026 की पहली और योजना की कुल 23वीं किस्त है।
महिला हितग्राहियों के खातों में ₹1000 की राशि जमा
Mahtari Vandan Yojana 23rd installment, राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। ताजा किस्त जारी होने के बाद लाखों महिलाओं को राहत मिली है।
महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करें?
Mahtari Vandan Yojana, महिला लाभार्थी घर बैठे ऑनलाइन भुगतान स्थिति जांच सकती हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—
मोबाइल में mahtarivandan.cgstate.gov.in वेबसाइट ओपन करें
मेनू में जाकर “आवेदन की स्थिति” विकल्प चुनें
लाभार्थी क्रमांक / मोबाइल नंबर / आधार नंबर में से कोई एक दर्ज करें
कैप्चा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें
स्क्रीन पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी
यहां से आप जान सकते हैं कि राशि खाते में आई है या नहीं।
क्या है महतारी वंदन योजना?
Mahtari Vandan Yojana, महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से शुरू की गई है। योजना का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक असमानता को कम करना है।
महतारी वंदन योजना की मुख्य विशेषताएं
Mahtari Vandan Yojana,पात्र विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह
केवल छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाएं पात्र
आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर अनिवार्य
22 महीनों में 2.41 लाख नाम क्यों कटे?
Mahtari Vandan Yojana, योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई थी। उस समय 70,12,417 महिलाओं को लाभ मिला था।
वहीं, 22वीं किस्त तक आते-आते लाभार्थियों की संख्या घटकर 67,86,336 रह गई।
हाल ही में नियद नेल्ला नार क्षेत्र की 7,662 महिलाओं को योजना में जोड़ा गया है, इसके बावजूद कुल आंकड़ा कम हुआ है। इससे सवाल उठा कि 2,41,405 लाभार्थी कहां गए?
इन कारणों से कटे लाभार्थियों के नाम
Mahtari Vandan Yojana, सरकार द्वारा की गई जांच में सामने आया कि—
- कई महिलाएं अन्य सरकारी पेंशन योजनाओं का लाभ ले रही थीं
- कुछ हितग्राहियों की मृत्यु हो चुकी है
- कई बैंक खातों में KYC अपडेट नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया
- अपात्र आवेदनों की छंटनी की गई
सरकार का कहना है कि यह प्रक्रिया योजना को पारदर्शी बनाने और सही लाभार्थियों तक मदद पहुंचाने के लिए जरूरी है।
