LPG cylinder blast: नेशनल हाईवे पर गैस सिलेंडरों का भयानक धमाका, पिकअप में लगी आग से दहला इलाका

Share this

महासमुंद। LPG cylinder blast, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नेशनल हाईवे-53 पर चल रही एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई, जिसके कुछ ही पलों बाद उसमें रखे गैस सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज़ दूर तक सुनाई दी और आग की लपटें आसमान तक उठती नजर आईं।

Mahasamund gas cylinder blast, घटना सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छुईपाली के पास की बताई जा रही है। पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर लदे हुए थे। अचानक वाहन से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से छलांग लगा दी। चालक के बाहर निकलते ही सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Mahasamund gas cylinder blast, धमाके के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर हालात पर काबू पाया।

Mahasamund gas cylinder blast, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि आग लगने की वजह तकनीकी खराबी थी या लापरवाही। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि गैस सिलेंडरों का परिवहन सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जा रहा था या नहीं।

Share this