LPG Crisis: गैस की किल्लत के बीच सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये 6 स्वादिष्ट चीजें, कम होगी LPG की खपत…NV News

Share this

देश में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर चर्चा के बीच लोग ऐसी रेसिपी तलाश रहे हैं जो कम समय में तैयार हो जाएं और गैस की खपत भी कम करें। रसोई में कुछ ऐसे आसान व्यंजन हैं जिन्हें बनाने में ज्यादा गैस की जरूरत नहीं पड़ती और ये कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाते हैं।

सबसे आसान विकल्प वेजिटेबल सैंडविच है। ब्रेड में खीरा, टमाटर, प्याज और हरी चटनी या बटर लगाकर स्वादिष्ट सैंडविच तैयार किया जा सकता है। यह हेल्दी और जल्दी बनने वाला नाश्ता है।

इसके अलावा स्प्राउट्स सलाद भी अच्छा विकल्प है। अंकुरित मूंग या चने में प्याज, टमाटर, नमक और नींबू मिलाकर पौष्टिक सलाद तैयार किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।

फ्रूट बाउल भी बिना गैस के बनने वाला हेल्दी फूड है। सेब, केला, पपीता और अनार जैसे फलों को काटकर एक बाउल में मिलाया जा सकता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।

यदि घर में पहले से चावल बने हैं तो उनसे दही-चावल बनाया जा सकता है। इसमें दही और थोड़ा नमक मिलाकर स्वादिष्ट और हल्का भोजन तैयार हो जाता है।

इसके अलावा ओवरनाइट ओट्स और सलाद रैप जैसे विकल्प भी हैं, जो कम समय में तैयार हो जाते हैं और गैस की खपत भी कम करते हैं। ऐसे आसान विकल्प अपनाकर रसोई में LPG की बचत की जा सकती है।

Share this