प्यार में मिला ‘ब्लैकमेल’, प्रेमी की अंतहीन फरमाइशों से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी…NV News

Share this

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में एक महिला द्वारा आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि महिला अपने प्रेमी की लगातार बढ़ती आर्थिक फरमाइशों के कारण गहरे मानसिक तनाव में थी। आरोपी प्रेमी द्वारा गहने गिरवी रखने और बार-बार पैसों के लिए दबाव बनाने से तंग आकर महिला ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस अब इस मामले में ‘उकसावे’ के एंगल से जांच कर रही है।

फरमाइशों का जाल और मानसिक प्रताड़ना

मृतका के परिजनों और साक्ष्यों के अनुसार, आरोपी प्रेमी पिछले काफी समय से महिला पर आर्थिक लाभ के लिए दबाव बना रहा था। मामला केवल नकदी तक सीमित नहीं था, बल्कि आरोपी ने महिला के जेवर तक गिरवी रखवा दिए थे। जब महिला की बर्दाश्त करने की क्षमता खत्म हो गई और उसे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा व आर्थिक स्थिति खतरे में दिखी, तो उसने यह जानलेवा कदम उठाया।

Share this

You may have missed