कुम्हारी में भीषण धमाका: सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, मृतकों में डेढ़ साल की मासूम भी शामिल…NV News

Share this

NV News- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में आज एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। गैस सिलेंडर लीक होने के बाद हुए जोरदार ब्लास्ट में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और मात्र डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची शामिल है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, घर में गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था, जिससे पूरे कमरे में गैस फैल गई थी। जैसे ही आग के संपर्क में गैस आई, एक भीषण विस्फोट हुआ जिसने घर को आग के गोले में तब्दील कर दिया। दोपहर का समय होने के कारण परिवार के सदस्य घर के भीतर ही थे, जिन्हें बाहर निकलने का संभलने का ज़रा भी मौका नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रिसाव की मुख्य वजह क्या थी। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू गैस के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानी और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share this

You may have missed