रायपुर में आज 9 मार्च को किसान महा-सम्मेलन का आयोजन…NV news

Share this

N.V.News Raipur:  रायपुर में आज नौ मार्च को किसान महा-सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले इस किसान सम्मेलन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से किसानों को जोड़कर मोर्चें को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस किसान महासम्मेलन में प्रदेशभर के किसान शामिल होंगे।

 

 

Share this

You may have missed