किरण सिंह देव एक बार फिर बने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…NV News

Share this

NV News:  भाजपा ने एक बार फिर किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किरण सिंह देव को निर्वाचित घोषित किया।

इस दौरान केंद्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तावड़े ने किरण देव का राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की ओर से पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देव को बधाई दी।

Share this

You may have missed