4 वर्षीय बच्ची का अपहरण! पुलिस ने कुछ घंटों में जांजगीर-चांपा से बरामद किया, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Share this

जांजगीर-चांपा / सारंगढ़–भिलाईगढ़ भटगांव थाना क्षेत्र के सलिहाघाट बाजार से अपहृत 4 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र कुछ ही घंटों में जांजगीर-चांपा जिले से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के राजकिशोर नगर निवासी सत्यवती सूर्यवंशी अपनी 4 वर्षीय बेटी निधियाना सूर्यवंशी के साथ सरसिंवा (जिला सारंगढ़–भिलाईगढ़) आई हुई थीं। वे रतनपुर निवासी ड्राइवर रवि पटेल (पिता: श्रवण पटेल, निवासी खूंटाघाट) की सफेद डिजायर कार से यात्रा कर रही थीं।

वापसी के दौरान सलिहाघाट बाजार में सत्यवती सूर्यवंशी सब्जी खरीदने उतरीं और अपनी बेटी को मोबाइल देकर कार में ही बैठने को कहा। इसी दौरान आरोपी ड्राइवर मौका पाकर बच्ची को कार समेत लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और भटगांव सहित बम्हनीडीह, नवागढ़, शिवरीनारायण, चाम्पा, हथनेवरा और सारागांव थानों में तुरंत अलर्ट जारी कर नाकाबंदी करवाई गई। बच्ची के पास मौजूद मोबाइल नंबर 7024788634 की लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज किया।

तलाशी के दौरान बिर्रा थाना क्षेत्र में संदिग्ध कार को रोका गया, जहां से आरोपी ड्राइवर रवि पटेल को हिरासत में लेकर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कई थानों के समन्वय से यह बड़ी सफलता हासिल हुई है।

 

Share this

You may have missed