कांकेर : 14 वर्षीय नाबालिक को बनाया… NV News

Share this

NV NEWS:-    रिश्तेदार के यहां शादी में गई 14 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की चाचा ने घटना की शिकायत कोयलीबेड़ा थाना में किया था। शादी समारोह के बीच देर रात नाबालिक बाथरूम करने बाड़ी गई हुई थी इसी दौरान गांव के आरोपी राकेश बड्डे ने जबरदस्ती बलात्कार किया था।

पूरा मामला 20 फरवरी 2022 का है। नाबालिक अपनी रिश्तेदार के यहां कोयलीबेड़ा शादी में गई हुई थी, इसी दौरान गांव के एक युवक ने शादी की बात कर नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाया था। इस बात की जानकारी देने पर आरोपी ने पीड़िता समेत पूरे परिवार को मारने की धमकी दिया था। घटना के बाद से नाबालिग काफी डरी हुई थी इस वजह से वह किसी को घटना के बारे में नहीं बताई।

कुछ दिन बीतने के बाद नाबालिग ने हिम्मत दिखाई और अपने चाचा को आपबीती बताई जिसके बाद चाचा ने 3 जुलाई को कोयलीबेड़ा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया था, एफ आई आर दर्ज करने के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share this

You may have missed