JOB NEWS-सीधे भर्ती,100 से अधिक पदों की होगी भर्ती,आज ही तुरंत यहां दे आवेदन…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-रायपुर। Raipur Job News: छत्‍तीसगढ़ के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह कैंप जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से शेफाली बिजनेस इंटरनेशनल, रिलायंस निप्पोन लाइफ इश्योरेंस, रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीव टेलीकालर, एआरडीएम सीनियर, एक्सीक्यूटीव, एआरडीएम आदि के 51 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं (बेसिक कम्यूटर की जानकारी अनिवार्य), स्नातक स्नातकोत्तर उत्तीर्ण रखी गई है।
वहीं, इसमें अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए आठ से 30 हजार रुपये प्रतिमाह की दर पर भुगतान किया जाएगा। इसी तरह विजन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुजुकी मोटर्स गुजरात के हंसलपुर, बेचाराजी, अहमदाबाद स्थित प्लांट के लिए स्टूडेंट ट्रेनिज के 50 से अधिक पदों पर 11 हजार रुपये प्रतिमाह स्टायपंड नियम एवं शर्तों के अनुसार पर भर्ती की जाएगी।
इसके लिए न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ) पुरूष आवेदकों की भर्ती दो वर्षीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि और स्थल पर अपने साथ शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।
Share this

You may have missed