CG NEWS-JOB छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरा अवसर,28 फरवरी को राजधानी में होगी भर्ती…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-रायपुर (Raipur) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार (Unemployed) युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से 28 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

जिला रोजगार विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड एवं बजाज फायनेंस रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीव टेलीकॉलर, इंश्योरेंस एक्सीक्यूटीव एच.आर.ई., सर्विस एडवायजर एवं सेल्स ऑफिसर (बजाज फायनेंस डिजिटल पार्टनर) आदि के 59 पदों पर न्यूनतम 12वीं, किसी भी संकाय में स्नातक एव बी.ई. मैकेनिकल उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8 से 14 हजार रुपए प्रतिमाह दर पर की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने साथ शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, अनुभव प्रमाण-पत्र तथा बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क किया जा सकता है।

Share this

You may have missed