Job Fraud: मंत्री के OSD से नजदीकी का झांसा देकर लाखो की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

Share this

नौकरी दिलाने का झांसा देकर बड़ी ठगी

बिलासपुर। Fake OSD job fraud, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ओएसडी से नजदीकी का दावा कर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तब अदालत के हस्तक्षेप के बाद अब धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामला बिलासपुर जिले के हिरीं थाना क्षेत्र का है।

पोल्ट्री फॉर्म संचालक बना ठगी का शिकार

Fake OSD job fraud, जांजगीर-चांपा जिले के मंडीपारा उरैहा निवासी अंबिका प्रसाद भारद्वाज पोल्ट्री फॉर्म का संचालन करते हैं। शिकायत के अनुसार, उनकी पहचान 1 जुलाई 2023 को छेड़ोलिया निवासी राजा भैया लहरे से हुई थी।

OSD और PA से पहचान का किया दावा

Cheating Case, आरोपी राजा भैया लहरे ने दावा किया कि उसकी पहचान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ओएसडी और पीए सुरेश लहरे से है, जो वर्तमान में ग्राम कोसा में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इसी पहचान के जरिए परिवार न्यायालय रायपुर और मुंगेली में सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया गया।

फर्जी मेरिट लिस्ट दिखाकर बढ़ाया भरोसा

Cheating Case, पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने एक कथित मेरिट लिस्ट दिखाई, जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की तारीखें दर्ज थीं। बाद में यह दस्तावेज पूरी तरह फर्जी निकला।

सरगुजा कुटीर ले जाकर कराया गया भरोसा

Government Job Scam, भरोसा पुख्ता करने के लिए आरोपी पीड़ित को रायपुर स्थित सरगुजा कुटीर ले गया, जहां उसे ओएसडी सुरेश लहरे से मिलवाया गया। वहां भी जल्द नौकरी लगने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद पीड़ित पूरी तरह झांसे में आ गया।

किश्तों में लिए गए 25 लाख रुपये

Government Job Scam, सरकारी नौकरी के लालच में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में नगद और ऑनलाइन माध्यम से करीब 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए।

सच सामने आने पर दी जान से मारने की धमकी

Government Job Scam, जब पीड़ित को जानकारी मिली कि रायपुर परिवार न्यायालय में ऐसी कोई वैकेंसी निकली ही नहीं है, तो उसने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस पर खुद को “मंत्री का आदमी” बताकर आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

थाने से लेकर कोर्ट तक भटकता रहा पीड़ित

Court ordered FIR, पीड़ित का कहना है कि उसने पहले हिरीं थाना में लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंततः पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट के आदेश पर FIR, जांच शुरू

Court ordered FIR, न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन, कॉल डिटेल, दस्तावेजों और कथित फर्जी मेरिट लिस्ट की गहन जांच कर रही है।

Share this

You may have missed