Jashpur Paddy Scam: धान खरीदी में 6.55 करोड़ की धोखाधड़ी, फड़ प्रभारी गिरफ्तार, 5 अधिकारी फरार

Share this

जशपुर। Jashpur Paddy Scam, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को झकझोर देने वाला बड़ा घोटाला सामने आया है। जशपुर जिले के तुमला क्षेत्र स्थित धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा में 6 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने छह अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

धान खरीदी में भारी अनियमितता का खुलासा

Rice Scam, प्राथमिक जांच में सामने आया कि खरीफ वर्ष 2024-25 के दौरान उप केंद्र कोनपारा में कुल 1,61,250 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई थी, जबकि मिलों और संग्रहण केंद्रों को केवल 1,40,663.12 क्विंटल धान ही भेजा गया।

इस तरह 20,586.88 क्विंटल धान की गंभीर कमी पाई गई।

संयुक्त जांच में पुष्टि, मौके पर नहीं मिला धान

Rice Scam, रिकॉर्ड में दर्शाई गई खरीदी के अनुरूप जब संयुक्त जांच दल ने भौतिक सत्यापन किया, तो मौके पर धान मौजूद नहीं पाया गया। जांच रिपोर्ट में भी 20,586.88 क्विंटल धान की कमी की पुष्टि हुई।

6.55 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान

Rice Scam, प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान की कीमत 6 करोड़ 38 लाख 19 हजार 328 रुपये आंकी गई।

इसके अलावा धान पैकिंग में उपयोग किए गए 4,898 नग नए-पुराने बारदाने, जिनकी कीमत 17 लाख 7 हजार 651 रुपये है, को भी शामिल किया गया।

कुल मिलाकर शासन को 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

इन अधिकारियों पर दर्ज हुआ मामला

Rice Scam, अपेक्स बैंक जशपुर के नोडल अधिकारी राम कुमार यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने निम्न आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है —

भुनेश्वर यादव – प्राधिकृत अधिकारी

जयप्रकाश साहू – समिति प्रबंधक

शिशुपाल यादव – फड़ प्रभारी

जितेंद्र साय – कंप्यूटर ऑपरेटर

अविनाश अवस्थी – सहायक फड़ प्रभारी

चंद्र कुमार यादव – उप सहायक फड़ प्रभारी

इन पर बीएनएस की धारा 318(4), 320, 336, 338 और 61 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

फड़ प्रभारी गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार

Rice Scam, मामले में फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

शेष पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

Rice Scam, थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि धान खरीदी में करोड़ों की अनियमितता के मामले में जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share this

You may have missed