Jashpur corruption news: रिश्वतखोर लिपिक गिरफ्तार, 40 हजार लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

Share this

जशपुरनगर। Jashpur corruption news, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में गुरुवार शाम एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-2 के लिपिक गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपिक ने यह रिश्वत अपने ही विभाग में पदस्थ एक भृत्य से ट्रांसफर के नाम पर मांगी थी।

ACB action Chhattisgarh, मिली जानकारी के अनुसार, कांसाबेल निवासी योगेश शांडिल्य महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय में भृत्य के पद पर कार्यरत है। पहले उसकी पदस्थापना दोकड़ा कार्यालय में थी, जिसे जुलाई 2025 में लोदाम स्थानांतरित कर दिया गया। ट्रांसफर के बाद आरोपी लिपिक गिरीश वारे ने भृत्य से संपर्क कर दावा किया कि उसी की सिफारिश से यह तबादला हुआ है और इसके बदले 80 हजार रुपए की मांग की।

ACB action Chhattisgarh, योगेश के मुताबिक, आरोपी लगातार फोन कर पैसों का दबाव बना रहा था। मजबूरी में उसने पहले ही 30 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बाद लिपिक ने 10 हजार की छूट का हवाला देते हुए शेष 40 हजार रुपए की मांग की। दिसंबर 2025 में जब योगेश किसी काम से जिला कार्यालय पहुंचा, तो आरोपी ने उसकी बाइक की चाबी जब्त कर ली और साफ कह दिया कि पैसे लाने पर ही बाइक वापस मिलेगी।

बाइक जब्त कर बनाया दबाव, ACB से की शिकायत

ACB action Chhattisgarh, बाइक जब्त होने से परेशान होकर योगेश ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। योजना के तहत गुरुवार को वह 40 हजार रुपए नकद लेकर कार्यालय पहुंचा। एसीबी टीम ने नोटों पर केमिकल लगाया था। जैसे ही योगेश ने लिपिक को पैसे सौंपे और बाहर निकला, पहले से तैनात एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरीश वारे को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

देर शाम तक जिला कार्यालय में एसीबी की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी रही। इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

Share this

You may have missed