Janjgir Champa News: मध्यान्ह भोजन में लापरवाही, शिक्षक की वेतनवृद्धि रोकी

Share this

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मध्यान्ह भोजन योजना में लापरवाही के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर चौराभांटा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में की गई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

जांच में सामने आया कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन संचालन के दौरान शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय की प्रधानपाठक किरण लता शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

स्व-सहायता समूह बदला गया

मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का संचालन कर रहे राहुल महिला स्व-सहायता समूह को कार्य से पृथक कर दिया गया है। उसके स्थान पर एक अन्य पात्र महिला स्व-सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

 

शिक्षक पर भी गिरी गाज

पर्यवेक्षण स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर मध्याह्न भोजन प्रभारी शिक्षक जगेश्वर सिंह को उनके दायित्व से हटाते हुए दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

कलेक्टर का सख्त संदेश

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सतत निरीक्षण और निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Share this

You may have missed