Janjgir-Champa crime news: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार
Share this
जांजगीर-चांपा। चौकी नैला पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण करने के गंभीर आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रितेश कुमार (उम्र 23 वर्ष), निवासी—सरखो वार्ड क्रमांक 15, नैला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर 30 जून 2025 को चौकी नैला में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।
कैसे हुआ आरोपी की गिरफ्तारी?
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई और आरोपी व अपहृता की लगातार तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कौन-कौन सी धाराएं लगाई गईं?
आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है—
BNS (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धाराएं:-
धारा 137(2) – नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाना
धारा 64(M) – लैंगिक अपराध से संबंधित प्रावधान
धारा 87 – गंभीर दैहिक अपराध
पॉक्सो एक्ट की धाराएं:-
धारा 04 – यौन उत्पीड़न
धारा 06 – गंभीर यौन उत्पीड़न
पुलिस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
