Farm Electricity Accident: खेत में फुटू निकालने गई 12 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत, परिवार में मातम…NV News

Share this

NV News जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव के जामकोनाड़ी पारा में खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सोमवार सुबह फुटू निकालने के लिए खेत गई थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

फुटू निकालने खेत गई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे 12 वर्षीय बच्ची फुटू निकालने के लिए खेत पहुंची थी। इसी दौरान वह फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए करंट वाले तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से जुड़े परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

खेतों में करंट वाले तार बन रहे खतरा

फसल को नुकसान से बचाने के लिए खेतों में लगाए जाने वाले विद्युत प्रवाहित तार लोगों और मवेशियों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। इस घटना ने खेतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और ऐसे तारों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Share this