IPL का रोमांच: सुरक्षा के अभेद्य किले में तब्दील हुआ स्टेडियम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा…NV News

Share this

NV News- रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबलों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मैच के लिए 1500 पुलिस जवानों के साथ 8 आईपीएस और 20 वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। स्टेडियम और उसके आसपास के हर कोने पर नजर रखने के लिए 430 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

मैच के दौरान वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। खबर है कि अंबानी परिवार और अनुष्का शर्मा सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने रायपुर पहुंच सकती हैं। हालांकि, उनकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को कड़ा कर दिया है। स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है, जिसके कारण ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए स्टेडियम में ‘नो एंट्री जोन’ बनाए गए हैं, जहाँ बिना विशेष अनुमति के पुलिसकर्मियों का प्रवेश भी वर्जित होगा। स्टार खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिलने वालों की सूची सीमित कर दी गई है और खिलाड़ियों के रूट की वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी की जा रही है। राजधानी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा ताकि प्रशंसक और खिलाड़ी सुरक्षित माहौल में खेल का आनंद ले सकें।

Share this

You may have missed